फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   school bus turnover after steering got fail one children dead 8 injured

स्कूल बस पलटने से एक बच्चे की मौत, 8 जख्मी

Wed, 01 Nov 2017 05:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 01 Nov 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
school bus turnover after steering got fail one children dead 8 injured
मौके पर पलटी स्कूल बस - फोटो : Amar Ujala
प्राइवेट स्कूल की बस का स्टेयरिंग फेल हो गया और बस पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे की जान चली गई और आठ बच्चे जख्मी हो गए। दो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


हादसा राजसमंद जिले में हुआ। यहां चारभुजा थानान्तर्गत मानावतों का गुड़ा के पास यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार महाप्रज्ञ एकेडमी, चारभुजा की स्कूल बस केलवाड़ा तथा झीलवाड़ा की तरफ से 20 छात्र-छात्राओं को लेकर मेवाड़िया चौराहा की तरफ जा रही थी। बस जैसे ही मानावतों का गुड़ा के टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी स्टेयरिंग फेल हो गया। 
विज्ञापन


इस पर बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो बस बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में हादसे में सुथारों की भागल (चारभुजा) निवासी गौरव (9) पुत्र महेन्द्र माली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दूसरी कक्षा का छात्र था। इस हादसे में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला महेश पुत्र शंकर तिवाड़ी और चौथी कक्षा का छात्र हितेश समेत आठ बच्चे घायल हो गए। इनमें महेश और हितेश की हालात नाजुक बताई गई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद घटनास्थल से लेकर चारभुजा अस्पताल तक विलाप मच गया और बड़ी तादाद में बच्चों के परिजन वहां पहुंच गए। आक्रोशितों ने हाइवे जाम कर दिया।

हाइवे पर लगाया जाम

school bus turnover after steering got fail one children dead 8 injured
हादसे के बाद बिखरा पड़ा बच्चों का स्कूली सामान - फोटो : Amar Ujala
दुर्घटना के बाद घटनास्थल से लेकर चारभुजा अस्पताल तक विलाप मच गया और बड़ी तादाद में बच्चों के परिजन वहां पहुंच गए। 

आक्रोशितों परिजनों ने हाइवे जाम कर दिया। इससे वाहनों की कतार लग गई। इस हादसे के लिए लोगों ने चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उधर, ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि बस का स्टेयरिंग अचानक जाम हो गया। इस दौरान सामने से उसे ट्रक आता नजर आया। ट्रक से टकराने से बचाव के प्रयास में एकदम ब्रेक लगाए, जिससे उसका बस पर नियंत्रण नहीं रहा और बस बीच सड़क पर बाईं तरफ पलट गई। 

ये बच्चे भी हुए बुरी तरह जख्मी

school bus turnover after steering got fail one children dead 8 injured
डेमो इमेज
हादसे के बाद कुंभलगढ़ पुलिस उप अधीक्षक चंदनसिंह महेचा, चारभुजा थाना प्रभारी गिरधारीलाल मेनारिया मय जाब्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंचे । मृतक का शव चारभुजा अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारभुजा में उपचार कराया गया।

दुर्घटना में सेवंत्री निवासी हर्ष (15) पुत्र चन्द्रप्रकाश, हट्टाजी का गुड़ा निवासी पुष्पेंद्र (5) पुत्र गोपीलाल मेघवाल, कसार निवासी प्रतीस (15) पुत्र भूपेंद्र दवे, चारभुजा निवासी सागर (10) पुत्र किशनलाल पंचोली, झीलवाड़ा निवासी रणजीतसिंह (10) किरणपालसिंह गहलोत, चारभुजा निवासी भावेश (13) पुत्र राजू वैष्णव घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed