फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Satish Poonia targets Gehlot Government says government is insensitive

Rajasthan: पूनिया ने गहलोत सरकार को घेरा, बोले-सरकार की गाय के प्रति संवेदनाएं मर गई हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण

Tue, 20 Sep 2022 11:01 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 20 Sep 2022 11:01 AM IST
सार

सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में गायें मर रही हैं। ये  सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण हैl 

विज्ञापन
Satish Poonia targets Gehlot Government says government is insensitive
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंपी संक्रमण सहित प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार सदन से भी और धरातल से भी भागना चाह रही है लेकिन राजस्थान की जनता और प्रतिपक्ष उनको भागने नहीं देगा।

विज्ञापन


पूनिया ने कहा कि राजस्थान के गोवंश को बड़ा भारी नुकसान हुआ है। सरकार का आंकड़ा 10 लाख गायों के संक्रमित होने का और 57 हजार के आसपास काल कलवित होने का है लेकिन जो हकीकत है, वह इसके इतर है। 30 लाख से

विज्ञापन

भी अधिक गाय संक्रमित हुई और 10 लाख से अधिक गोवंश को नुकसान हुआ है। यह सीधे-सीधे सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण हैl राजस्थान के पड़ोसी राज्य हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश में लंपी से निपटने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए और वह सफल भी हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन दो से तीन लाख का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी तरीके से उन्होंने बहुत पहले से ही शेल्टर्स बनाए, आइसोलेशन बनाए और टीकाकरण किया जा रहा है। पशुधन सहायकों की नियुक्तियां की, तीनों ही पड़ोसी प्रदेशों में बहुत अच्छे तरीके से प्रबंधन कर गोवंश को बचाया जा रहा है। अब काफी हालात वहां काबू में हैं लेकिन राजस्थान में जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी की अशोक गहलोत सरकार की गाय के प्रति संवेदनाएं मरी हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण हैl लंपी संक्रमण की रोकथाम के लिए, गायों को बचाने के लिए भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ाई  लड़ेगीl

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed