फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Salman and Shilpa's troubles in rajasthan due to that reason

सलमान और शिल्पा की बढ़ी मुसीबतें, कोर्ट में पहुंचा आपत्तिजनक शब्द का मामला

Sat, 23 Dec 2017 05:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
Salman and Shilpa's troubles in rajasthan due to that reason
file photo
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को लेकर उपजे विवाद के बाद राजस्थान में अभिनेता सलमान खान और एक्ट्रेस शिल्पा की मुसीबतें बढ़ गई हैं। इसका कारण यहां इन दोनों फिल्मी हस्तियों के खिलाफ पुलिस और कोर्ट में शिकायतें दर्ज होना है।
विज्ञापन


दरअसल, सलमान खान द्वारा एक समाज विशेष को लेकर की गई कथित टिप्पणी से राजस्थान में इस फिल्म के रिलीज होने का जमकर विरोध किया जा रहा है। यहां जोधपुर, जयपुर, कोटा, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर सहित कई शहरों में सिनेमाघरों पर फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और सलमान तथा शिल्पा के पुतले जलाए गए। इसी कड़ी में आज जयपुर के सांगानेर स्थित निचली अदालत में भी वाल्मीकि समाज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करने के मामले में परिवाद पेश किया गया है।
विज्ञापन


परिवादी कमल वाल्मीकि द्वारा पेश किए गए परिवाद में भारतीय दंड संहिता की धारा धारा 153A, 499 और 500 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

ये भी आए समर्थन में, जताया विरोध

Salman and Shilpa's troubles in rajasthan due to that reason
अलवर में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amar ujala
इससे पहले सलमान खान और शिल्पा के खिलाफ चूरू जिले के कोतवाली थाने और उदयपुर जिले के भूपालपुरा थाने में भी वाल्मीकि समाज की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। चूरू में अशोक पंवार ने समाज के लोगों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दी। इसमें बताया गया है कि सलमान खान और शिल्पा ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया गया है उससे समाज की भावना आहत हुई है।

इसी तरह, उदयपुर जिले के भूपालपुरा थाने में भी एक रिपोर्ट वाल्मिकी समाज की ओर से दर्ज करवाई गई। वहीं, करणी सेना के सुखदेव सिंह ने भी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

उधर, अलवर के जेल सर्किल पर क्रॉस पॉइंट मॉल में आज फिल्म के दौरान ही वाल्मीकि समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कोतवाली थाना पुलिस व सीओ सिटी जय सिंह नाथावत को समाज द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed