Rajasthan: पीसीसी पहुंचे साधुओं ने दी आत्मदाह की चेतावनी, मंत्री जोशी बोले-ऐसे बयान संतों को शोभा नहीं देते
संत सवाईमाधोपुर से शिकायत लेकर पहुंचे थे। संतों ने बताया कि दबंग उनके आश्रम पर कब्जा करना चाहते हैं पर प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। साधुओं ने आत्मदाह की धमकी दी तो मंत्री बिफर गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर पीसीसी कार्यालय पहुंच साधु-संतों ने मंत्री महेश जोशी के सामने आत्मदाह करने की धमकी दी। साधु सवाई माधोपुर के रणथंभौर में एक आश्रम पर दबंगों के कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे थे। मंत्री जोशी ने कहा कि साधु-संतों को इस तरह के बयान शोभा नहीं देता है।
साधु-संत की धमकी को लेकर मंत्री महेश जोशी ने कहा कि साधु-संतों को इस तरह के बयान शोभा नहीं देते हैं। साधु-संतों के पास शक्ति होती है। अगर संत ही ऐसी बातें करेंगे तो फिर वो अपने शिष्यों को क्या ज्ञान दे पाएंगे? मंत्री जोशी ने कहा कि जो इस तरह के कमजोर बयान देते हैं, वो साधु-संत नहीं हो सकते। उसके बाद मंत्री ने संतों की शिकायत पर तुरंत पुलिस और प्रशासन के साथ डीजीपी से भी बात की गई है और सुरक्षा देने को भी कहा गया है। संतों की शिकायत पर मंत्री महेश जोशी ने तुरंत पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर से फोन पर बात करके साधु-संतों को सुरक्षा देने और आश्रम की जमीन से अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए।
वहीं साधु-संतों ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रणथंभौर में हमारे आश्रम में एक जाति-विशेष के कुछ दबंग धर्मशाला बनवाने के नाम पर कब्जा करने में लगे हुए हैं। कलेक्टर और पुलिस को भी कई बार शिकायत दी गई है लेकिन कोई जनसुनवाई नहीं हुई। संतों ने बताया कि वो 1986 से आश्रम में गौशाला चला रहे हैं, अब जमीन कीमती हो गई है। इसलिए कुछ लोग वहां पर अतिक्रमण करना चाहते हैं। हमारी शिकायत पर प्रशासन वहां से अधिक अतिक्रमण हटा देता है लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर से अतिक्रमण हो जाता है। इसीलिए अतिक्रमण को हटाया जाए और सुरक्षा प्रदान करवाया जाए।