{"_id":"642553dc767b48acb003f855","slug":"rth-bill-doctors-tell-grief-to-former-deputy-cm-sachin-pilot-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"RTH Bill: डॉक्टरों का दुखड़ा सुन पसीजा पायलट का दिल, बोले- अड़ियल रवैया न रखें, डॉक्टर भी जन सेवा से जुड़े हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RTH Bill: डॉक्टरों का दुखड़ा सुन पसीजा पायलट का दिल, बोले- अड़ियल रवैया न रखें, डॉक्टर भी जन सेवा से जुड़े हैं
Thu, 30 Mar 2023 02:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 30 Mar 2023 02:48 PM IST
सार
पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व PCC अध्यक्ष सचिन पायलट ने निजी डॉक्टर्स संघर्ष समिति के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना ही कहा कोई भी अड़ियल रवैया न रखें और बातचीत से मामला सुलझाना चहिए।
विज्ञापन
राइट टू हेल्थ बिल को लेकर पायलट से मिल डॉक्टर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉक्टर्स संघर्ष समिति के सदस्य आज पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच लगभग 45 मिनिट तक वार्ता का दौर चला। इस दौरान डॉक्टर्स ने राइट टू हेल्थ बिल के नुकसान और उनकी समस्याओं से सचिन पायलट को अवगत करवाया। सचिन पायलट ने भी डॉक्टर्स की आवाज को अपनी सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
डॉक्टर्स से मिलने के बाद पायलट ने प्रेसवार्ता में कहा कि राइट टू हेल्थ हमारी सरकार की एक अच्छी पहल है, परंतु आज डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण जो नुकसान आम जनता को हो रहा है हमको उसका भी ध्यान रखना होगा। पायलट ने कहा कि डॉक्टर्स भी जन सेवा का काम कर रहे हैं। हमारा फर्ज है कि हम उनकी भी बात को सुनें और संभव समाधान निकलने का प्रयास करें।
विज्ञापन
बातचीत से हल निकालना चाहिए
पायलट बोले कि हमने राइट टू एजुकेशन दिया। राइट टू सोशल सिक्योरिटी दिया। उसी प्रकार राइट टू हेल्थ भी एक बेहतरीन बिल है, परंतु अगर किसी को उससे कोई समस्या हो रही है तो हमको उसकी बात सुनकर हल निकालना चाहिए। सचिन पायलट ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि किसी को भी अड़ियल रवैया नहीं रखना चाहिए, बातचीत होनी चाहिए।
विज्ञापन
तीन बार मौका मिला पर नहीं हो पाई मुलाकात
प्रदेश में चल रही हड़ताल को 12 दिन हो चुके हैं और अभी तक भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से डॉक्टर्स की मुलाकात नहीं हो पाई है। तीन बार समय मिला परंतु फिर किसी कारण से मुलाकात को रद्द कर दिया गया था। वहीं, चिकित्सा मंत्री प्रसादी लाल मीणा डॉक्टर्स से बातचीत को तैयार हैं, परंतु बिल वापसी पर कोई भी चर्चा नहीं होगी वो स्पष्ट कर चुके हैं। डॉक्टर्स भी मुख्यमंत्री गहलोत से ही बातचीत पर अड़े हुए हैं।