फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RTH Bill: Doctor met PCC Chief Govind Singh Dotasara

RTH Bill: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मिले चिकित्सक, बोले- वार्ता सकारात्मक रही, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा

Fri, 31 Mar 2023 01:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 31 Mar 2023 01:21 PM IST
सार

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मिलकर उनके आवास से बाहर आने के बाद चिकित्सकों का कहना था कि वार्ता सकारात्मक रही है, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
RTH Bill: Doctor met PCC Chief Govind Singh Dotasara
गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राइट टू हेल्थ बिल को लेकर चिकित्सकों के दो गुट में बंटने के बाद एक गुट तो काम पर लौट चुका है। वहीं, निजी अस्पताल के चिकित्सकों का विरोध अभी भी जारी है। निजी चिकित्सकों और राज्य सरकार के बीच तनातनी अभी भी जारी है। इसी गतिरोध को सुलझाने के लिए चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से मिलने उनके आवास पर पहुंचा। डोटासरा के सामने निजी चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ता के दौरान गोविंद सिंह डोटासरा ने चिकित्सकों से कहा कि आपकी ओर से जो बिंदु बताए गए हैं, उसके तकनीकी पक्ष के लिए सरकार कुछ अधिकारियों की नियुक्त करेगी। हो सकता है कि एसीएस वित्त को आगे की वार्ता की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता सकारात्मक लेकिन अभी इलाज नहीं करेंगे
डॉक्टर्स का कहना था कि वार्ता सकारात्मक रही है, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। इतना ही नहीं सरकार और चिकित्सकों के इस गतिरोध के बीच निजी अस्पतालों ने सरकारी योजना के तहत इलाज करने से भी इंकार करना शुरू कर दिया है।

बता दें कि कल शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर निजी चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने पहुंचा था, जिसमें शामिल डॉ. वीरेंद्र से सीएम की वार्ता हुई और निजी डॉक्टर्स का पक्ष वार्ता में रखा गया। वार्ता में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को सरकार और निजी चिकित्सकों के बीच मध्यस्थता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed