फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rss chief bhagwat reached in bharatpur

आरएसएस अभ्यास वर्ग: भरतपुर में स्वयंसेवकों की नब्ज टटोलने पहुंचे मोहन भागवत

Thu, 18 May 2017 03:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 May 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
rss chief bhagwat reached in bharatpur
भरतपुर रेलवे स्टेशन पर उतरते हुए मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
भरतपुर के केशव नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अभ्यास वर्ग शुरू हुआ। इससे पहले रात में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भरतपुर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान क्षेत्र के संघ शिक्षा वर्ग के द्वितीय वर्ष का अभ्यास वर्ग यहां आदर्श विद्या मंदिर में शुरू हुआ। वर्ग में प्रदेश के तीन प्रान्तों के 19 विभाग के 315 शिक्षार्थी प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे हैं। इन प्रशिक्षण शिविरों में स्वयंसेवक राष्ट्र और समाज के लिए उपयोगी व सक्रिय भूमिका में आने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो अनुशासन का पाठ इन शिविरों का अहम पहलू है। अभ्यास वर्ग में जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं अन्तराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. नरपत सिंह शेखावत सर्वाधिकारी है।
विज्ञापन


इस वर्ग में सभी जाति बिरादरी एवं वर्गों के 315 शिक्षार्थी, 30 शिक्षक एवं 40 प्रबन्धक हैं। वर्ग का समापन 2 जून को होगा। इस पहले 30 मई को पथ संचलन निकाला जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक दुर्गादास, क्षेत्र सेवा प्रमुख शिवलहरी, जयपुर प्रान्त प्रचारक निम्बाराम, विभाग संघचालक महेन्द्र सिंह मग्गो मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अभ्यास वर्ग में संघ कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि भागवत प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी कार्यकर्ताओं से परोक्ष रूप से मुखातिब होंगे। बताया जा रहा है आरएसएस प्रमुख का यहां भरतपुर में 21 मई तक रुकने का कार्यक्रम तय है। इस दौरान संघ, सत्ता और संगठन इन तीन विषयों पर भी अंदरुनी मंथन किया जा सकता है।


गौरतलब है कि भरतपुर पहुंचने पर बुधवार रात मोहन भागवत को कुछ लोगों द्वारा किए गए विरोध का सामना भी करना पड़ा था। यहां रेलवे स्टेशन के बाहर एमएसजे कॉलेज के प्रो.अरविन्द वर्मा के नेतृत्व में भागवत को झण्डे दिखाए गए। इस दौरान वर्मा का कहना था कि आरएसएस अपनी विचारधारा देश पर थोपने का काम कर रहा है। उन्होंने इसका विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed