फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   road accident in sikar

बस-ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, 6 घायल

Sun, 02 Jul 2017 08:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
road accident in sikar
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
रींगस-सीकर मार्ग पर बावड़ी बस स्टैंड के पास आज जयपुर से हनुमानगढ़ जा रही बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दो बच्चों सहित आधा  दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हैड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि जयपुर से हनुमानगढ़ जा रही रोडवेज बस की बावड़ी बस स्टैंड के पास ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिसमें बस में सवार रूबी पत्नी संजय गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को रींगस सीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां से दो जनों को जयपुर रैफर किया गया है। मृतका रूबी देवी, राजगढ़ जिला चुरू में गोस्वामी की ढाणी की रहने वाली थी। वह जयपुर से अपने दो बच्चों के साथ राजगढ़ जा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका रूबी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि बस और ट्रक दोनों जयपुर से सीकर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने साइड लेकर ढाबा पर खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन अचानक ड्राइवर ने ट्रक को वापस सड़क की तरफ कर दिया। इसके चलते बस उससे टकरा गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed