{"_id":"592810db4f1c1ba93e5381e1","slug":"road-accident-in-rajsamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन जनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन जनों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 26 May 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर संभाग के राजसमंद में शुक्रवार को सड़क हादसे ने तीन लोगों की सांसे छीन ली। हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राजसमंद के भीम में दिवेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली विद्युत पोल लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में पीछे चल रहे वाहन को साइड देने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से नीचे उतर गई। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली भारी विद्युत पोल रखे होने से संतुलन खो बैठी और पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से उसमें सवार तीन लोग उसके नीचे दब गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलवाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा करवाया और नीचे दबे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
उधर, अचानक हुए इसे भयंकर हादसे के चलते कुछ देर के लिए रास्ते पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाया। मामले में मृतकों की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।