{"_id":"58d5f8064f1c1bfc2f1a21d0","slug":"road-accident-at-national-highway-11-three-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे 11 पर सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे 11 पर सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Mar 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे 11 पर दौसा जिले के अंतर्गत शनिवार सुबह हुई एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिले के अंतरहेड़ा गांव के नजदीक यह दुर्घटना हुई है। पुलिस के अनुसार एक कार जो जयपुर से आगरा जा रही थी हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रोले में घुस गई। हादसे में आगरा निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रैफर किया गया। पुलिस के अनुसार इनकी लोगों की अभी सही से पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में मारे गए लोगों के शवों को अस्पताल में रखवाया गया है। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाईवे जाम करने का भी प्रयास किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणों से समझाईश की व लोगों को रास्ते से हटाया गया। घटना के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन