{"_id":"5a0289214f1c1bd9538bbb55","slug":"rhrc-strict-about-doctor-strike-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की लाचारी से आहत आयोग, डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की लाचारी से आहत आयोग, डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांगी जानकारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन आरएचआरसी
विभिन्न मांगों को लेकर अड़ियल रुख अपनाए राजस्थान के सरकारी चिकित्सकों पर राज्य मानवाधिकार आयोग ने सख्त टिप्पणी की है। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रकाश टाटिया ने एक और सरकार से डॉक्टरों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी है। वहीं उन्होंने कहा है कि मरीजों की लाचारी का फायदा उठकार चिकित्सक अपनी मांगें नहीं मनवा सकते है।
विज्ञापन
आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 144 व सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के पूर्व आदेशों का हवाला देते हुए हड़ताली चिकित्सकों को तुरंत कार्य पर लौटने के आदेश दिए है। साथ ही सरकार से जानकारी भी मांगी है कि मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए क्या किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
अभी भी परेशानी है बरकरार
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि कई मांगों को लेकर राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के दस हजार चिकित्सक सामूहिक हड़ताल पर है। बीते दो दिनों से जारी हड़ताल के कारण राजस्थान के अलग—अलग क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक मरीज ईलाज के आभाव में दम तोड़ चुके है। वहीं संघ और सरकार के बीच कई मांगों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण समस्या का फिलहाल कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है।