{"_id":"58cf56844f1c1b2f4a1a166d","slug":"rescue-158-child-labour-rehabilitate","type":"story","status":"publish","title_hn":"158 बच्चों की हुई घर वापसी, बाल मजदूरी करते हुए कराया था मुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
158 बच्चों की हुई घर वापसी, बाल मजदूरी करते हुए कराया था मुक्त
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
आजाद होने के बाद घर जाने की खुशी में मुस्कुराते बच्चे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर को बाल श्रम से मुक्त करने की दिशा में चाईल्ड हेल्प लाइन से मिल रही सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए बाल कल्याण समिति जयपुर ने पिछले चार माह में 300 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। जिसमें काफी बाल श्रमिक अन्य राज्यों के है। सोमवार को 158 बच्चों को जयपुर से ट्रेन के माध्यम से पटना भेजा गया। गौरतलब है कि जनवरी माह में भी बिहार के 95 बच्चों की घर वापसी की थी। इसी क्रम में समिति ने 141 बाल श्रमिकों व 17 निराश्रित बच्चों की घर वापसी व पुर्नवास के लिए विभिन्न विभागों से तालमेल करते हुए अपनी टीमें गठित की है। जिन्हें पटना भेजा गया है।
अवकाश के दिन भी किया कार्य
देश में शायद यह ऐसा पहला मौका होगा जब इतनी बड़ी संख्या में बाल श्रमिकों का पुर्नवास किया जा रहा है। रविवार को भी काम करते हुए जिला प्रशासन के सहयोग से 93 बंधुआ मुक्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए। इनके माध्यम से केन्द्र सरकार की योजना के अतंर्गत प्रत्येक बाल श्रमिक को दो—दो लाख की अर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों के साथ जा रही टीम में पुलिसकर्मी भी सम्मलित है।