फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Reliance Fresh sells 'expired goods' to the customer in ajmer

रिलायंस फ्रेश ने कंज्यूमर को बेचा 'एक्सपायरी सामान', घर जाकर देखा तो खुला पूरा मामला

Sat, 06 Jan 2018 04:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
Reliance Fresh sells 'expired goods' to the customer in ajmer
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
रिलायंस फ्रेश के स्टोर में उपभोक्ता को खराब खाद्य सामग्री बेचने का मामला सामने आया है। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अजमेर जिले से जुड़ा है। यहां रिलायंस फ्रेश में एक्सपायरी श्रीखंड बेचने का मामला सामने आया है। इसके बाद उपभोक्ता ने अपने परिचितों के साथ मिलकर रिलायंस फ्रेश में जमकर हंगामा किया। साथ ही, इसकी शिकायत भी खाद्य विभाग और उपभोक्ता मंच में की।

अजमेर निवासी ऋषभ पटेल ने बताया कि केसरगंज स्थित रिलायंस फ्रेश से उसने श्रीखंड खरीदा जिसका बिल भी उसे दिया। जब घर जाकर उसने एक्सपायरी डेट देखी तो वह कई दिनों पहले निकल चुकी थी।
विज्ञापन


 

मामला रफा-दफा करने की कोशिश

Reliance Fresh sells 'expired goods' to the customer in ajmer
विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पटेल ने बताया कि उसने रिलायंस फ्रेश आकर मैनेजर को इसकी शिकायत की तो पहले तो उसे भला—बुरा कहा गया। बाद में उसे अधिक रुपए देने का लालच लेकर मामला निपटाने की बात कही गई।

ऋषभ पटेल का कहना है कि उन्होंने एक्सपायरी डेट का माल बेचने की शिकायत खाद्य विभाग और उपभोक्ता मंच में भी की है। उधर, एक्सपायरी डेट का मामला सामने आने के बाद पटेल और  उसके साथियों ने रिलायंस फ्रेश के बाहर हंगामा किया और स्टोर बंद करने के नारे लगाए। जिस पर क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed