{"_id":"5a7fbac74f1c1bb3208b896e","slug":"reet-2017-examination-internet-and-social-media-banned-in-4-cities-ahead-of-cheating","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रीट 2017 परीक्षा आज, 4 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद..जानिए कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीट 2017 परीक्षा आज, 4 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद..जानिए कारण
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
internet ban
राजस्थान माध्यममिक शिक्षा बोर्ड की ओर आज रीट परीक्षा आयोजित की जा रही है। करीब 2253 केंद्रो पर आयोजित होने जा रही ये परीक्षा में नकल रोकने के लिए 4 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के भरतपुर संभाग के 4 जिलों में भरतपुर,करौली,धौलपुर एवं सवाईमाधोपुर में इंटरनेट सेवा,बल्क मैसेजिंग और सोशल मीडिया साइट्स एवं एप पूर्ण रूप से बाधित कर दी गई है। हालांकि इंटरनेट सेवा प्रदेश के अन्य शहरों में यथावत रुप से चालू रहेगी और काफी सख्त पहरे में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
9 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
reet 2017
जानकारी के अनुसार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट में कुल 9,79,768 अभ्यर्थी ये परीक्षा देने जा रहे हैं। द्वितिय स्तर की होने वाली परीक्षा में करीब 8 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे जबकि प्रथम और दोनों स्तर की परीक्षा देने के लिए 1 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल मिलाकर इस परीक्षा में 5 लाख 16 हजार 825 महिला परीक्षार्थी और 4 लाख 62 हजार 943 पुरूष परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है:
द्वितिय स्तर: कक्षा 6 से 8 समय सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक
प्रथम स्तर: कक्षा 1 से 5 समय दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक
परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है:
द्वितिय स्तर: कक्षा 6 से 8 समय सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक
प्रथम स्तर: कक्षा 1 से 5 समय दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक