{"_id":"593812064f1c1b901c9c969a","slug":"rca-writes-letter-to-bcci-on-removal-of-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसीए से निलंबन हटाने को लेकर बीसीसीआई को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरसीए से निलंबन हटाने को लेकर बीसीसीआई को लिखा पत्र
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
सीपी जोशी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवनिर्वाचित आरसीए अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी के कुर्सी संभालते ही आरसीए एक्शन में आ गई है। आरसीए की ओर से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को निलंबन हटाने के लिए एक पत्र लिखा गया है।
सूत्रों के अनुसार बुधवार को आरसीए सचिव राजेन्द्र नांदू ने बीसीसीआई को औपचारिक पत्र लिखते हुए राजस्थान क्रिकेट संघ से निलंबन हटाने की मांग की। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से जवाब का इंतजार करना होगा मगर इन सबके बीच नवनिर्मित आरसीए अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी ने अपने चुनावी एजेंडे में इस मामले को सर्वोपरी रखते हुए तुरंत एक्शन लिया है। जोशी ने आरसीए चुनाव नतीजे घोषित किए जाने के दिन ही कहा दिया था कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता बीसीसीआई द्वारा आरसीए पर लगाए गए बैन को हटवाने की होगी।
गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में भगौड़ा घोषित किए गए पूर्व आईपीएल चेयरमैन और आरसीए अध्यक्ष ललित मोदी के नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर बने रहने के कारण बीसीसीआई ने आरसीए पर अनिश्चितकालीन बैन लगा दिया था जिसके बाद से राजस्थान में क्रिकेट गतिविधियां ठंडे बस्ते में चली गई थी।