फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rape with lady in Jaipur hotel victim accused hoter owner

Rajasthan: दोस्त से मिलने आई युवती से दुष्कर्म, होटल मालिक ने दी वीडियो वायरल करने की धमकी

Wed, 14 Dec 2022 02:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 14 Dec 2022 02:58 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि 29 नवंबर को उसका दोस्त होटल से बाहर गया था। तभी आरोपी कमरे में घुस गए और दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे फोटो वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन
rape with lady in Jaipur hotel victim accused hoter owner
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर की एक होटल में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि होटल मालिक ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। युवती होटल अपने दोस्त से मिलने गई थी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जयसिंहपुरा खोर थाने में मंगलवार शाम शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने बताया कि 21 नवंबर को उसका दोस्त मानबाग स्थित होटल में आकर ठहरा था। वह शाम को दोस्त से मिलने होटल पहुंची। शाम को दोस्त जब किसी काम से बाहर गया तो पीछे से आरोपी नीलू, राजू उर्फ रज्जाक और फौजी खुद को होटल मालिक बताकर कमरे में घुस गए।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जबरदस्ती एक कमरे में बंद कर दिया, जहां नीलू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर बदमाशों ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने को कहा। पीड़िता का कहना है कि वो डर गई थी, इसलिए वह चुप रही। मंगलवार को उसने हिम्मत कर केस दर्ज करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed