Rajasthan: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दोस्त ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना ऐंठे चार लाख रुपये
पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी नाबालिग को घूमाने के बहाने ले गया। रास्ते में दोनों होटल में रुके, जहां आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। इसके साथ ही मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में नौंवी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की के दोस्त ने होटल में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिए। वीडियो के आधार पर आरोपी ने चार लाख रुपये भी ऐंठे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी 9वीं क्लास में पढ़ती है। कुछ समय पहले नाबालिग बेटी की पिंटू नाम के एक लड़के से मुलाकात हुई। दोनों में बातचीत होने लगी और फिर दोस्ती हो गई। पिता का कहना है कि आरोपी पिंटू ने 22 अगस्त को उनकी बेटी को मिलने के लिए बुलाया। वहां जब वह गई तो खाटूश्याम घूमने चलने को कहा। लड़की ने जाने से मना कर दिया था लेकिन आरोपी बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया।
पीड़िता के पिता ने बताया कि रास्ते में दोनों एक होटल में रुके। आरोपी पिंटू ने नाबालिग बेटी को कोल्डड्रिंक पिलाई। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया।
आरोप है कि पिंटू वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने नाबालिग को ब्लैकमेल कर चार लाख रुपये लिए। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने जाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।