फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rape accused in police custody in sikar

गुरू-शिष्य के रिश्ते को दागदार करने वाले शिक्षक पुलिस हिरासत में

Tue, 19 Sep 2017 09:57 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 19 Sep 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
rape accused in police custody in sikar
फाइल फोटो।

स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर इन दिनों देशभर में बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच राजस्थान के अजीतगढ़ में नाबालिग शिष्या के साथ दो शिक्षकों के दुष्कर्म की घटना ने और भी कई सवाल खड़े कर दिए। हालांकि दोनों कलयुगी शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर दी है। 

विज्ञापन






गौरतलब है कि मामला अजीतगढ़ के हरदास बांस गांव का है। जहां कि निजी स्कूल जनता बाल विद्या मंदिर में एक नाबालिग के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसकी जान को जोखिम में डालते हुए आरोपी शिक्षकों जगदीश यादव व जगत सिंह गुर्जर ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया।  
विज्ञापन



इससे पूर्व दोनों आरोपी कई दिनों तक नाबालिग को अतिरिक्त कक्षा के बहाने से स्कूल बुलाते रहे।

चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई

rape accused in police custody in sikar
फाइल फोटो।

जहां वे उसके साथ दुष्कर्म करते। दोनों आरोपियों ने शाहपुरा के निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कानन शर्मा व डॉ. रजनीश शर्मा की मिलीभगत से उसका गर्भपात करा दिया। लेकिन जब ना​बालिग की स्थिति ​बिगड़ी तो पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।



इसके बाद राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले में स्वतः संज्ञान ले लिया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया।  साथ ही ​अवैध गर्भपात कराने वाले चिकित्सकों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed