{"_id":"5a3e32534f1c1b4e718badf0","slug":"rajsamand-love-jihad-case-shambhalal-had-killed-the-afarazul-that-was-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजसमंद लव जिहाद केस: शंभूलाल छिपाना चाहता था ये रिश्ता, इसलिए कर दिया अफराजुल का मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजसमंद लव जिहाद केस: शंभूलाल छिपाना चाहता था ये रिश्ता, इसलिए कर दिया अफराजुल का मर्डर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 23 Dec 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले में हुए लव जिहाद लाइव मर्डर केस में अब नया मोड़ आया है। मामले में खुलासा हुआ है कि शंभूलाल रैगर के किसी लड़की के साथ अवैध रिश्ते थे, जिन्हें छिपाने के लिए उसने ये जघन्य कृत्य किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शंभूलाल रैगर से पूछताछ में पता चला है कि वह एक लड़की के साथ अवैध रिश्ते में था और अपने परिवार और स्थानीय लोगों का ध्यान इससे भटकाने के लिए अफराजुल का मर्डर किया। आरोपी ने लव जिहाद का एंगल देते हुए पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की पूछताछ में ये भी सामने आया है कि आरोपी शंभूलाल नफरत वाले वीडियो देखता था, इसलिए उसे ऐसे शख्स की तलाश थी जिसे वह आसानी से अपना टारगेट बना सके।
ऐसी ही भावना के साथ आरोपी ने अफराजुल को चुना और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पूरी वारदात का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

अब इस एंगल की जांच कर रही पुलिस
file photo
पुलिस ने पूरे मामले को लेकर शंभूलाल और उसके परिजनों सहित लड़की की मां के बयान लिए हैं। लड़की की मां के बयानों में यह बात सामने आई है कि आरोपी शंभूलाल ने उसे बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा में एक शख्स के पास उनकी बेटी है और वह उसे वापस लेकर आएगा।
इसी दौरान लड़की अपने घर वापस आ गई। पुलिस का कहना है कि लड़की के बयानों में ये सामने आया है कि आरोपी ने लड़की को 10 महीने तक राजसमंद में ही एक किराए का घर लेकर रखा।
अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि लड़की मालदा कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंची। लड़की को मालदा कौन लेकर गया।

समाज में भी फैल चुकी थी बात
फाइल फोटो
लड़की के परिवार वाले भी आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में थे, जिसकी भनक आरोपी शंभूलाल को भी लग गई। ऐसे में आरोपी ने सोचा कि अगर ऐसा हुआ तो उसकी काफी बदनामी होगी। पुलिस के अनुसार, इस मुद्दे पर लोगों का ध्यान भटकाने के लिए आरोपी शंभूलाल ने खुद कुछ ऐसा करने की योजना बनाई जो लोगों की धारणा को बदल सके।
सूत्रों ने बताया कि अंदरखाने इस बात की भी काफी चर्चा थी कि शंभूलाल के समाज में भी अवैध रिश्ते की बात फैल चुकी थी। जिसके बाद समाज ने उस पर लड़की को अवैध रूप से रखने पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया था।
पुलिस ने शंभूलाल की मां, पड़ोसियों, लड़की की मां और कुछ अन्य लोगों के बयान भी मामले में लिए हैं। इनमें ये सामने आया है कि वह अवैध रिश्ते में था।