फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajsamand Love Jihad Case: Afrajul Live Murder accused Shambhalal now in jail

राजसमंद लव जिहाद केस: अफराजुल लाइव मर्डर का आरोपी शंभूलाल अब सलाखों के पीछे

Sat, 23 Dec 2017 03:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 23 Dec 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
Rajsamand Love Jihad Case: Afrajul Live Murder accused Shambhalal now in jail
फाइल फोटो
राजस्थान के उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले में हुए लव जिहाद लाइव मर्डर केस के आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा गया है। धोइंदा निवासी आरोपी शंभूलाल रेगर को जोधपुर स्थित केन्द्रीय कारागृह में रखा गया है। जहां अब वह हार्डकोर अपराधियों के बीच  रहेगा।
विज्ञापन


दरअसल, आरोपी शंभूलाल की रिमांड अवधि पूरा होने के बाद उसे शुक्रवार को राजसमंद के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। डीएसपी राजेन्द्र सिंह राव सहित दो थानाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस जाप्ते की कड़ी निगरानी के बीच आरोपी को पिछले दरवाजे से कोर्ट ले जाया गया। कोर्ट में पेशी के बाद आनन-फानन में पुलिस वाहन से उसे राजसमंद के कारागृह भेजा गया।
विज्ञापन

आरोपी के घरवालों के खाते फ्रीज

Rajsamand Love Jihad Case: Afrajul Live Murder accused Shambhalal now in jail
फाइल फोटो

हार्डकोर अपराधी को सुरक्षा के लिहाज से पहले उदयपुर के केन्द्रीय कारागृह में भिजवाया गया और देर रात पुलिस दल उसे लेकर जोधपुर जेल के लिए रवाना हो गया।

इससे पूर्व पेशी के बाद आरोपी के वकील समीर व्यास द्वारा लगाए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए घटना के दौरान आरोपी के अवसाद में होने की बात पर आरोपी शंभूलाल का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण करवाने के निर्देश दिए गए। वहीं आरोपी के परिवार के सदस्यों के बैंक खाते फ्रीज करने को लेकर भी अदालत में प्रार्थना पत्र पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed