{"_id":"5a2923484f1c1b76678bfe26","slug":"rajsamand-live-murder-case-human-rights-commission-s-comment-on-a-barbaric-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद मामले पर बोला आयोग, पशुओं का भी मानवता से उठ जाएगा विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद मामले पर बोला आयोग, पशुओं का भी मानवता से उठ जाएगा विश्वास
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश टाटिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव जिहाद का हवाला देकर की गई हत्या के मामले में मानवाधिकार आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है। राजस्थान मानवाधिकार आयोग ने राजसमंद में हुई इस बर्बर हत्या की घटना को लेकर कहा है कि एेसी घटनाओं से तो पशुओं का भी मानवता से विश्वास उठ जाएगा।
गौरतलब है कि लव जिहाद के नाम पर राजस्थान के राजसमंद में हैवानियत की हदें पार करते हुए हत्या का वीडियो बनाया गया था, जिसे आरोपी द्वारा वायरल कर दिया गया। इस नृशंस हत्याकांड पर प्रसंज्ञान लेते हुए राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश टाटिया ने कई गम्भीर टिप्पणियां कीं।
उन्होंने कहा कि पशु भाग्यशाली है कि वे मानव नहीं है, मानव इस धरती के रचयिता की सर्वश्रेष्ठ कृति है, मगर इस घटना के बाद इस कथन का औचित्य समाप्त हो चुका है।' आयोग राजसमंद में हुई इस घटना को लेकर काफी ज्यादा नाराज है और इतिहास में कभी भी मानवाधिकार आयोग द्वारा किसी मामले ऐसी तल्ख टिप्पणी नहीं की गई है।

मानवता की हुई मौत, 19 को दें रिपोर्ट
वीडियो फुटेज में आरोपी शंभुलाल रैगर
- फोटो : Amar Ujala
राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस घटना को मानवता की मौत बताया और कहा कि एेसी घटनाएं मानवता के अधिकारों को समाप्त करने के प्रयास हैं। आयोग ने इस मामले में सरकार को 19 दिसंबर तक जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि राजस्थान के राजसमंद जिले में एक शंभुलाल रैगर नाम के शख्स द्वारा एक व्यक्ति की बर्बर हत्या करने के बाद उसका शव जला डाला और उस पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सरकार से लेकर पुलिस विभाग तक की आलोचना हो रही है, वहीं विपक्ष ने भी इस मामले में सरकार को आड़े हाथों लिया है।