{"_id":"5961e5554f1c1ba7688b46b2","slug":"rajput-society-directly-blamed-on-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदपाल एनकाउंटर मामले में राजपूत लगा रहे है सरकार पर ये आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदपाल एनकाउंटर मामले में राजपूत लगा रहे है सरकार पर ये आरोप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
महिपाल सिंह मकराना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंदपाल एनकाउंटर को लेकर चल रहे आंदोलन के नेताओं के वायरल कथित आॅडियो को सरकार की साजिश बताया जा रहा है।
करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने आज यहां सीकर में राजपूत छात्रावास में मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार आनदंपाल प्रकरण में जनभावना की उपेक्षा कर रही है। इसका खमियाजा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो आॅडियो वायरल हुए है वे सरकार की साजिश का हिस्सा है। इसके बहाने सरकार इस आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का जनभावना का ध्यान रखते हुए आनंदपाल एनकाउंटर की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने इस बारे में जल्द फैसला नहीं लिया तो 12 तारीख को सांवराद गांव में समाज के लाखों लोग जुटेंगे और निर्णायक फैसला करेंगे।
उन्होंने लोकेंद्र सिंह कालवी पर सरकार के एजेंट के रूप में काम करने के आरोपों को नकारते हुए कहा कि ऐसे फर्जी ऑडियो सरकार के आंदोलन को फ्लॉप करने की साजिश है। इस मौके पर करणी सेना के जिला प्रभारी सूरजभान सिंह चैनपुरा भी मौजूद थे।