फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajput karni sena supremo lokendra singh kalvi requested pm modi to ban padmavati

CM रहते वो फिल्म की थी बैन, तो PM रहते 'पद्मावती' क्यों नहीं- कालवी की मोदी से गुहार

Sat, 18 Nov 2017 12:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
rajput karni sena supremo lokendra singh kalvi requested pm modi to ban padmavati
डेमो इमेज
राजपूत समाज के संगठन श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने 'पद्मावती' को बैन करने के लिए पीएम मोदी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन



लोकेंद्र सिंह कालवी ने पत्रकारों से कहा कि फिल्म पर पूरे देश में बैन लगना चाहिए। उन्होंने फिल्म 'पद्मावती' को बैन करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी गुहार लगाई। उन्होनें कहा कि मोदी जब गुजरात में सीएम पद पर रहते हुए विवादित फिल्म 'जोधा अकबर' को प्रदेश में बैन कर दिया था, तो अब वे देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। ऐसे में उनके पास किसी भी फिल्म को बैन करने का कानूनी हक भी है, तो उसका इस्तेमाल करते हुए उन्हें भी इस फिल्म को बैन कर देना चाहिए।

कालवी ने आज मीडियाकर्मियों से कहा कि 1 दिसंबर को पूरे राजपूत समाज द्वारा 'भारत बंद' का आह्वान करता हूं और इसके अलावा फिल्म को पूरी तरह से बैन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी समाज के लोगों द्वारा 1 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन चाहता हूं।
विज्ञापन

मैं रानी पद्मावती की 37वीं पीढ़ी, इतिहास न पढ़ाएं इतिहासकार- कालवी

rajput karni sena supremo lokendra singh kalvi requested pm modi to ban padmavati
पद्मावती - फोटो : self
कालवी ने कहा कि कुछ प्रगतिशील इतिहासकार भी हमारी भावनाओं से खेलने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि इतिहास में रानी पद्मावती कभी हुई ही नहीं। कालवी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मैं उन लोगों से पूछता हूं कि पद्मावती कभी हुई ही नहीं तो फिर मैं कौन हूं?

कालवी ने कहा कि जिन इतिहासकारों द्वारा किसी रानी पद्मावती के नहीं होने की बात कही जा रही है, उन्हें में बता देना चाहता हूं कि संबंधित इतिहासकारों को ये मालूम ही नहीं है कि मैं खुद रानी पद्मावती की 37वीं पीढ़ी की संतान हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed