{"_id":"59279b194f1c1b7e4e535ed2","slug":"rajnath-singh-will-come-to-jaipur-in-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय गृह मंत्री नौ जून को इसलिए आएंगें जयपुर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्रीय गृह मंत्री नौ जून को इसलिए आएंगें जयपुर..
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 26 May 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह।
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह नौ जून को जयपुर आएंगें। मोदी सरकार के शुक्रवार को तीन वर्ष पूरे होने के जश्न में आगामी 15 जून तक भाजपा के बड़े नेता देशभर में सभाएं करेंगे। जिसमें सरकार की उपलब्धियों के बारें में जनता को बताएंगे। इसी क्रार्यक्रम के तहत राजनाथ सिंह जयपुर आएंगें। हालांकि यह तय नहीं है कि वे जयपुर में कहां सभा करेंगे। इसके लिए भाजपा के नेताओं के जयपुर में जगह तलाशना प्रारंभ कर दिया है। सरकार के कार्यक्रमों के बारें में जानकारी के देने के लिए राजस्थान के भाजपा नेताओं का भी अन्य राज्यों में जाने का कार्यक्रम है। जहां मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शिमला में एक जनसभा को संबोधित करेंगें। वहीं सरकार के छह प्रमुख मंत्री आंध्र प्रदेश जाएंगे। जिसमें गुलाबचंद कटारिया, किरण माहेश्वरी, राजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अन्य मंत्री सम्मलित है। इसके अतिरिक्त राजस्थान से केन्द्रीय मंत्रियों को भी अलग—अलग राज्यों में भेजा रहा है।
विज्ञापन