{"_id":"5a815e664f1c1b410b8b88db","slug":"rajathan-budget-gst-is-beneficial-says-vasundhara-raje","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान बजट: GST से 600 करोड़ का फायदा, करीब दो लाख नए करदाता मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान बजट: GST से 600 करोड़ का फायदा, करीब दो लाख नए करदाता मिले
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Feb 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट आज पेश किया। बजट भाषण में मुख्यमंत्री राजे ने जीएसटी को सरकार और राज्य के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा है कि राजस्थान को जीएसटी से करीब 623 करोड़ का फायदा हुआ।
जबकि एक लाख 81 हजार से ज्यादा नए करदाताओं ने जीएसटी में पंजीयन कराया है। मुख्यमंत्री राजे ने बताया कि बीते सात माह के दौरान राजस्थान को मुआवजे के तौर पर अक्टूबर तक के लिए 1911 करोड़ रुपए मिले है।
विज्ञापन
जबकि एक लाख 81 हजार से ज्यादा नए करदाताओं ने जीएसटी में पंजीयन कराया है। मुख्यमंत्री राजे ने बताया कि बीते सात माह के दौरान राजस्थान को मुआवजे के तौर पर अक्टूबर तक के लिए 1911 करोड़ रुपए मिले है।
विज्ञापन
Trending Videos
व्यापारियों को हुआ फायदा
rajasthan assembly
जबकि नवंबर-दिसंबर 2017 के लिए मिला करीब 751 करोड़ का मुआवजा जल्द ही मिल सकता है। मुख्यमंत्री का कहना है जीएसटी से व्यापारियों के साथ आम आदमी को भी काफी फायदा हुआ है। जीएसटी के अंतर्गत मार्बल्, ग्रेनाइट, हैंडीक्रॉफ्ट, पर्यटन, जेम्स एण्ड ज्वैलरी आदि की दरों में कर्मी की गई है। बजट में बताया गया है कि राज्य में खोले गए जीएसटी मित्र केन्द्र के माध्यम से जीएसटीएन नंबर सहित विभिन्न सुविधाएं दी जाएंगी।