फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: When PM Modi said- Ashokjis trust in me is a big power of democracy

राजस्थान: जब पीएम मोदी ने कहा- 'अशोकजी का मुझ पर भरोसा लोकतंत्र की बड़ी ताकत'

Thu, 30 Sep 2021 05:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 30 Sep 2021 05:25 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात व कांग्रेस में जारी असंतोष के बीच 'दोस्ती' व 'भरोसे' की ये बातें महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
 

विज्ञापन
Rajasthan: When PM Modi said- Ashokjis trust in me is a big power of democracy
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से उनके दोस्ताना रिश्तों का खासतौर से जिक्र किया। पीएम ने कहा कि यह दोस्ती लोकतंत्र की बड़ी ताकत है।

विज्ञापन


अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने कहा, 'मैं जब अभी राजस्थान के मुख्यमंत्री को सुन रहा था तो उन्होंने एक लंबी सूची कामों की बता दी। मैं उनका धन्यवाद करता हूं कि उनका मुझ पर इतना भरोसा है। अशोकजी का जो मुझ पर जो भरोसा है, उसी के कारण आज उन्होंने दिल खोलकर बातें रखी हैं। मेरी विचारधारा अलग, उनकी अलग, उसके बाद भी यह दोस्ती, यह भरोसा लोकतंत्र की बहुत बड़ी ताकत है।' पीएम ने यह भी कहा कि राजस्थान की सामर्थ्य पूरे देश को प्रेरणा देगी। हमें राजस्थान को भी और देश को भी नई उंचाईयों तक ले जाना है। यह हम सबके प्रयासों से ही संभव है।
विज्ञापन


बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान की राजधानी जयपुर में चार नए मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (CIPET) का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में छह एम्स से आगे बढ़कर 22 हो गए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि चाहे मेडिकल कॉलेज हो या फिर एम्स जैसे सुपर स्पेशियल्टी अस्पताल हों, इनका नेटवर्क देश के कोने-कोने तक तेजी से फैलाना बहुत जरूरी है। आज हम संतोष के साथ कह सकते हैं कि देश में छह एम्स से आगे बढ़कर 22 से ज्यादा एम्स के सशक्त नेटवर्क की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन 6-7 सालों में 170 से अधिक नए मेडिकल कॉलेज तैयार हो चुके हैं और 100 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज पर काम तेजी से चल रहा है। 2014 में देश में मेडिकल की अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की कुल सीटें 82 हजार के करीब थीं। आज इनकी संख्या बढ़कर 1 लाख 40 हजार सीट तक पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed