फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update Temperature will drop from tomorrow

Rajasthan Weather Update: कल से सर्दी दिखाएगी अपने तेवर, चूरू-फतेहपुर सबसे ठंडे

Mon, 12 Dec 2022 01:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 12 Dec 2022 01:01 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से राजस्थान में सर्दी बढ़ने वाली है। उत्तरी हवाएं मौसम में ठंडक बढ़ा देगी। दक्षिणी राजस्थान में बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Temperature will drop from tomorrow
राजस्थान में सर्दी का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनसुार 48 घंटे में पारा में गिरावट हो सकती है। सोमवार रात से मौसम में ठंडक घुलने के साथ ही कुछ जिलों में तापमान जमाव बिंदू तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


मंगलवार से फिर से उत्तरी हवाएं मौसम में ठंडक घोलेगी। फतेहपुर, जोबनेर, माउंट आबू, चूरू सहित एक से दो जगहों पर पारा जमाव बिंदू तक पहुंचने के आसार रहेंगे। वहीं बीते 48 घंटे में राजधानी जयपुर सहित कई जिलों के तापमान में उतार-चढाव देखने को मिला। माउंट आबू, अजमेर, धौलपुर, सीकर, चूरू, पिलानी समेत कई शहरों में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। दूसरी ओर जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर में रात के साथ दिन में भी तापमान बढ़ा है। 24 घंटे में बीती रात को माउंट आबू का पारा छह डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर का पारा 4.5 डिग्री, करौली में 7.1 और बारां के अंता में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 दिसंबर को दक्षिणी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 13 दिसंबर से सर्दी बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed