{"_id":"6396d83fe8fc6130da370b96","slug":"rajasthan-weather-update-temperature-will-drop-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: कल से सर्दी दिखाएगी अपने तेवर, चूरू-फतेहपुर सबसे ठंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: कल से सर्दी दिखाएगी अपने तेवर, चूरू-फतेहपुर सबसे ठंडे
Mon, 12 Dec 2022 01:01 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 12 Dec 2022 01:01 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से राजस्थान में सर्दी बढ़ने वाली है। उत्तरी हवाएं मौसम में ठंडक बढ़ा देगी। दक्षिणी राजस्थान में बादल छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान में सर्दी का मौसम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनसुार 48 घंटे में पारा में गिरावट हो सकती है। सोमवार रात से मौसम में ठंडक घुलने के साथ ही कुछ जिलों में तापमान जमाव बिंदू तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार से फिर से उत्तरी हवाएं मौसम में ठंडक घोलेगी। फतेहपुर, जोबनेर, माउंट आबू, चूरू सहित एक से दो जगहों पर पारा जमाव बिंदू तक पहुंचने के आसार रहेंगे। वहीं बीते 48 घंटे में राजधानी जयपुर सहित कई जिलों के तापमान में उतार-चढाव देखने को मिला। माउंट आबू, अजमेर, धौलपुर, सीकर, चूरू, पिलानी समेत कई शहरों में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। दूसरी ओर जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर में रात के साथ दिन में भी तापमान बढ़ा है। 24 घंटे में बीती रात को माउंट आबू का पारा छह डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर का पारा 4.5 डिग्री, करौली में 7.1 और बारां के अंता में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 दिसंबर को दक्षिणी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 13 दिसंबर से सर्दी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन