Rajasthan Weather Update: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून गतिविधियों में कमी आएगी। जिससे उमस बढ़ेगी। हालांकि, 23 सितंबर से एक बार फिर बारिश होने की संभावना है।
विस्तार
राजस्थान में मानसून अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। रविवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। जिससे अधिकतर जगहों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश में गर्मी और उमस में बढ़ोतरी होगी।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में कहीं-कहीं आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। रविवार को जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली के आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होगी।
आगामी तीन-चार दिन तक पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में 17 सितंबर से मौसम शुष्क रहेगा। 23 सितंबर से प्रदेश में फिर बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर बरसात हुई। सबसे अधिक बरसात नरैना में 34.0 मिमी दर्ज की गई है। वहीं रविवार को प्रतापगढ़ कोहरे के आगोश में डूब गया। लगभग आधे घंटे तक पूरे शहर में कोहरा छाया रहा। जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।