फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update rain alert in Jaipur and many district

Rajasthan Weather Update: तीन दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर, आज यहां जमकर बरसेंगे बदरा

Tue, 09 Aug 2022 01:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 09 Aug 2022 01:54 PM IST
सार

प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update rain alert in Jaipur and many district
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

मानसून की बारिश से राजस्थान तर है। अभी बारिश का दौर तीन दिन और चलेगा। मंगलवार को जयपुर, कोटा भरतपुर सहित कई जिलों में बादल बरसेंगे। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से प्रदेश में बारिश होगी। मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के पूर्वी संभागों अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर में अनेक स्थानों पर बारिश होगी। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कुछ इलाकों में बिजली की चमक के साथ बादल के बरसने की संभावना है। 

विज्ञापन

कल यहां बरसेंगे मेघ

बुधवार को भी पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़ और कोटा भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, राजसमंद, सिरोही, टोंक, उदयपुर के अतिरिक्त पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और पाली में हल्की बारिश होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कल बाड़मेर में सबसे अधिक बारिश दर्ज

बांसवाड़ा, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, नागौर, सिरोही और डूंगरपुर सहित कई जिलों में सोमवार को अच्छी बारिश हुई। सबसे अधिक बरसात बाड़मेर में 4.7 इंच दर्ज हुई। इसके बाद सिरोही में 3.7, बाड़मेर के बायतु में 2.9, पचपदरा में 2.4 और जोधपुर के लूणी में 2.5 इंच बारिश से क्षेत्र तरबतर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed