फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update rain alert in jaipur and 13 district

Rajasthan Weather Update: एक बार एक्टिव हुआ मानसून, 14 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

Thu, 04 Aug 2022 02:33 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 04 Aug 2022 02:33 PM IST
सार

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश माउंट आबू में दर्ज की गई। जिसकी वजह से हिल स्टेशन में कई जगह झरने बहने लगे। वहीं प्रदेश में अगले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में कम बारिश होगी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update rain alert in jaipur and 13 district
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। बुधवार को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। सिरोही के माउंट आबू में अतिभारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के 14 जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग जयपुर के अनुसार गुरुवार को अजमेर, भीलवाड़ा,  नागौर, पाली, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, जालोर, राजसमंद, सिरोही के आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही जयपुर, जयपुर शहर, अलवर, बूंदी, कोटा, झुंझुनू, चूरू, सीकर , डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सवाईमाधोपुर जिलों आसपास के क्षेत्रों में मेघ मेहरबान रहेंगे। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने की संभावना कम है।

विज्ञापन


जयपुर, प्रतापगढ़, सिरोही, नागौर सहित 12 जिलों में बुधवार को बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान माउंट आबू में सबसे ज्यादा पांच इंच बरसात हुई। जिसके बाद कई जगह झरने बहने लगे। वहीं झालावाड़ में भी जोरदार बारिश हुई।मौसम विज्ञान के अनुसार राजस्थान में बारिश का दौर पूरे सप्ताह जारी रहेगा। पूर्वी राजस्थान में इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश जारी रहेगी। जबकि पश्चिमी राजस्थान में कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। सात अगस्त को पश्चिमी राजस्थान में जमकर बादल बरसेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed