फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update rain alert in four division of state

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के चार संभागों में भारी बारिश की संभावना, जानिए अपने जिले का हाल

Mon, 08 Aug 2022 02:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 08 Aug 2022 02:20 PM IST
सार

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, नागौर और पाली में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मंगलवार को भी कई जिलों में बादल बरसेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update rain alert in four division of state
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में मानसून मेहरबान है। प्रदेश में सोमवार से अगले चार दिनों तक बारिश कादौर जारी रहेगा। कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तोडगढ़़, डूंगरपुर, बूंदी, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, नागौर और पाली में भारी बारिश हो सकती है। जबकि सिरोही, टोंक, जैसलमेर और जालोर में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

कल यहां बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी जमकर बदरा बरसने की संभावना जताई है। मंगलवार को बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर में भारी बारिश हो सकती है। अजमेर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और पाली जिले में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


धौलपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज
सात अगस्त यानी रविवार को सबसे ज्यादा बारिश धौलपुर में दर्ज की गई। धौलपुर में करीब साढ़े चार इंच बरसात हुई। वहीं श्रीगंगानगर में 91, बीकानेर में 48, जयपुर में 34, चित्तौडगढ़ में 28 और हनुमानगढ़ में 13.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जयपुर में करीब डेढ़ घंटे में 34 मिमी बारिश हुई। इस दौरान श्रीगंगानगर में बारिश ने आफत मचा दी। जिले में तेज बारिश से घरों में पानी भर गया। उदयपुर जिले के गोगुन्दा में 50 मिमी बरसात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed