फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan University: Courses in the hands of unqualified teachers

राजस्थान यूनिवर्सिटी : अयोग्य शिक्षकों के हाथ में कोर्सेज, भ्रष्टाचार पर मांगा जवाब

Sun, 24 Sep 2017 02:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 24 Sep 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan University: Courses in the hands of unqualified teachers
डेमो इमेज
राजस्थान यूनिवर्सिटी में एआईसीटीई और यूजीसी के नियमों के विपरीत सैल्फ फाईनेसिंग के तहत टैक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और पांच वर्षीय लॉ कोर्स में अयोग्य शिक्षक तैनात करने, नियमित शिक्षकों को ही गेस्ट फैकल्टी के तौर पर करोड़ों रुपयों का भुगतान का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इस पर राजस्थान हाईकोर्ट ने आर.ए.पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, सेंटर फॉर कनवर्जिंग टैक्नोलाजी, पांच वर्षीय लॉ कॉलेज के निदेशक और यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नान्द्रजोग और न्यायाधीश वी.के.व्यास ने यह अंतरिम आदेश प्रो. आर. बी.सिंह और डॉ.एस.एन.सिंह की जनहित याचिका पर दिए। एडवोकेट एस.एस.होरा ने कोर्ट को बताया कि यूनिवर्सिटी में सेल्फ फाईनेसिंग योजना के तहत सेंटर फॉर कनवर्जिंग टैक्नोलॉजी संचालित किया जा रहा है। इसमें बॉयो टेक्नोलॉजी, नैनो टेक्नोलॉजी और इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी जैसे सुपर स्पेश्यलिटी विषय पढाए जा रहे हैं, लेकिन बीटेक की डिग्री मनोविज्ञान से संबंधित विषयों की दी जा रही है। जबकि बॉयो और नैनो टेक्नोलॉजी जैसे विषय मालवीय इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूनिवर्सिटी के पास यूजीसी और एआईसीटीई के नियमों के अनुसार इन विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षक तक नही हैं जबकि इन विषयों को पढ़ाने के लिए न्यूनतम योग्यता एम.टेक पीएचडी होनी चाहिए। इसी प्रकार पोद्दार कॉलेज में दो सेल्फ फाईनेसिंग कोर्स में अयोग्य शिक्षक पढ़ा रहे हैं। वहीं पांच वर्षीय लॉ में निदेशक एम.कॉम पीएचडी तो है लेकिन एलएलबी नहीं है। गेस्ट फैकल्टी या तो अयोग्य हैं या नियमित शिक्षक ही गेस्ट फैकल्टी के तौर पर पढ़ाते हैं, जबकि यह यूजीसी नियमों के खिलाफ है। नियमित शिक्षकों को गेस्ट फैकल्टी के लिए करोड़ों रुपयों का भुगतान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed