{"_id":"5a35e3c34f1c1b6e468bae60","slug":"rajasthan-udaipur-internet-services-started-in-the-city-section-144-removed-by-police-and-admin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में अब शांति- धारा 144 हटाई, इंटरनेट भी हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर में अब शांति- धारा 144 हटाई, इंटरनेट भी हुआ शुरू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
राजसमंद में हुए लाइव हत्याकांड के बाद उदयपुर संभाग में पिछले कुछ दिनों से लगातार बिगड़े माहौल के बाद अब उदयपुर शहर में शांति कायम हुई है। शहर में पिछले तीन दिन से लगी धारा 144 और इंटरनेटबंदी को शनिवार शाम तक हटा लिया गया।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर और शहर एसपी ने शनिवार शाम को प्रेसवार्ता के बाद करीब 8 बजे इंटरनेट शुरू करने का फैसला किया वहीं शहर से धारा 144 भी हटा ली गई। इस मौके पर जिला एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने कहा कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने भी भड़काउ मैसेज किए हैं या शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है उनकी पहचान किए जाने का काम शुरू किया जाएगा जिसके लिए एक साइबर टीम का गठन कर लिया गया है। आरोपियों पर धारा 153-अ के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
उदयपुर बंद भी कैंसिल
उदयपुर बवाल
आगामी 19 और 25 दिसंबर को विभिन्न संगठनों ने उदयपुर बंद का फैसला वापस ले लिया है। बताया गया है कि अब इन दोनों दिनों पर शहर को बंद नहीं किया जाएगा और ना ही कोई रैली निकाली जाएगी। इधर कलेक्टर और एसपी ने लोगों से किसी तरह की कोई अफवाह ना फैलाने और ना ही इनपर ध्यान देने की अपील की है।