फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Teacher Transfer Teachers protest rally in Jaipur

Rajasthan Teacher Transfer: 'हमारी मांगे सुन लो सरकार, हमें दिल्ली जाने के लिए मजबूर मत करो'

Tue, 27 Dec 2022 05:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 05:51 PM IST
सार

राजस्थान के जयपुर में शिक्षक तबादले के लिए गहलोत सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आक्रोश रैली की जा रही है। संयुक्त शिक्षक मोर्चा के बैनर तले शहीद स्मारक पर हजारों की संख्या में शिक्षक डटे हुए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Teacher Transfer Teachers protest rally in Jaipur
शिक्षकों की आक्रोश रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर ग्रेड तृतीय के अध्यापक तबादलों के लिए संयुक्त शिक्षक मोर्चा के बैनर तले मंगलवार से अनिश्चित काल के लिए आक्रोश रैली कर सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में डटे हैं। संयुक्त शिक्षक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरपाल दादरवाल ने बताया, राज्य के कोने-कोने से ग्रेड तृतीय शिक्षक अपने साथ हो रहे सौतेले व्यवहार के खिलाफ न्याय पूर्ण आंदोलन के लिए रात को शीतलहर के बीच शिक्षक टस से मस नहीं होने का एलान किए।

विज्ञापन


बता दें कि इस आक्रोश रैली को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने समर्थन देते हुए शामिल हुए। इस आंदोलन में शिक्षकों की पीड़ा को देखते हुए जो भी वक्ताओं ने उद्बोधन दिया, उसमें शिक्षकों के लिए तबादला एक सपना सा हो गया है। लेकिन अब इस सपने को हर हाल में साकार करने के लिए अगर राजस्थान सरकार कोई सार्थक निर्णय नहीं लेती है तो संयुक्त शिक्षक मोर्चा का प्रत्येक सदस्य दिल्ली कूच कर उनके साथ हो रहे अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस आलाकमान को अवगत करवाया।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षक मोर्चा के महामंत्री गोकुल मीना ने बताया, इस रैली के लिए सम्पूर्ण प्रदेश  आक्रोश रैली इस बार ग्रेड तृतीय का शिक्षक आर पार के मूड से दिल्ली जाने के लिए मजबूर मत करो सरकार, वरना नतीजा कुछ और ही होगा। दिल्ली से तब तक वापस नहीं लौटेंगे जब तक तबादला सूची जारी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed