फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Six inmates escape from juvenile home in Jaipur

Rajasthan: जयपुर के बाल सुधार गृह से छह कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 15 Dec 2022 03:02 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर।
पीटीआई, जयपुर। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Dec 2022 03:02 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि छह बाल कैदियों में से चार बाल कैदी दीवार तोड़ कर भाग गए जबकि दो बाल सुधार गृह में लगे अनुबंधित गार्डों की कथित संदिग्ध भूमिका के चलते भाग निकले।

विज्ञापन
Rajasthan: Six inmates escape from juvenile home in Jaipur
बाल सुधार गृह (सांकेतिक तस्वीर) । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र स्थित बाल सुधार गृह से मंगलवार की रात छह बाल कैदी फरार हो गए। ट्रांसपोर्ट नगर थाने के थानाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने बुधवार को बताया कि बाल सुधार गृह से बीती रात छह बाल कैदी फरार हो गये। उनके अनुसार फरार बाल कैदियों में से दो बालिग जबकि चार नाबालिग हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि छह बाल कैदियों में से चार बाल कैदी दीवार तोड़ कर भाग गए जबकि दो बाल सुधार गृह में लगे अनुबंधित गार्डों की कथित संदिग्ध भूमिका के चलते भाग निकले। उन्होंने बताया कि छह में से एक बाल कैदी के खिलाफ हत्या, वहीं दो के खिलाफ हत्या का प्रयास और अन्य के खिलाफ पॉक्सो और चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाल सुधार गृह की रिपोर्ट के आधार पर किशोर न्याय (बाल देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed