फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Secondary Education Board exam is the biggest test

RBSE 10 th Result: ये रही है सबसे बड़ी परीक्षा, जानिए क्यों?

Thu, 08 Jun 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Secondary Education Board exam is the biggest test
Demo Pic
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी किया गया। यह परिणाम सबसे बड़ा परिणाम भी कहा जा रहा है। बड़ा परिणाम कहा जाने का कारण इस परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की संख्या है।
विज्ञापन


इस बार परीक्षा में करीब 11 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए। खुद शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने परिणाम जारी करने के दौरान यह बात स्वीकारी कि इस बार परिणामों को लेकर खास सतर्कता और पारदर्शिता बरती गई है, क्योंकि बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक इस बार दसवीं की परीक्षा में इस बार दसवीं की परीक्षा में 10 लाख 98 हजार 921 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। इनमें 6 लाख 30 हजार 342 छात्र और 4 लाख 68 हजार 579 छात्राएं शामिल रहे। कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 10 लाख 72 हजार 799 विद्यार्थी परीक्षा में मौजूद थे।
विज्ञापन


अगर दूसरी परीक्षाओं से तुलना करें तो बोर्ड बारहवीं कला की परीक्षा में कुल 5,86,312 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे, जिनमें से 3,14,832 बालक और 2,71,480 बालिकाएं थी। कॉमर्स में 48 हजार 133 बच्चे पंजीकृत थे। वहीं विज्ञान वर्ग में दो लाख 34 हजार से ज्यादा बच्चे पंजीकृत थे। ऐसे में इन परीक्षाओं की तुलना में दसवीं की परीक्षा का आयोजन व  परिणाम जारी करना बेहद मुश्किल काम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा राज्यमंत्री ने परिणाम जारी करने के साथ ही बोर्ड की पारदर्शिता के बारे में भी कहा। उन्होंने कहा कि राजस्थान बोर्ड देश के अग्रणी बोर्ड में से एक है। साल में करीब 32 लाख  विद्यार्थियों की परीक्षा करवाता है। जिनमें से 11 लाख तो दसवीं के बोर्ड में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed