{"_id":"5a5874a54f1c1bab3f8b45ed","slug":"rajasthan-rose-oil-will-be-produced-in-kota-price-5-lakh-rupees-only","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस तेल की कीमत है पांच लाख रुपए लीटर, इसलिए हैं खास!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस तेल की कीमत है पांच लाख रुपए लीटर, इसलिए हैं खास!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तेल की कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। इस खास तेल की कीमत है पांच लाख रुपए प्रति लीटर।
यह खास किस्म का तेल राजस्थान के कोटा शहर में तैयार होगा। इसे तैयार किया जाएगा गुलाब के फूलों से। हाड़ौती में इस तेल के उत्पादन के लिए गुलाब की खेती की जाएगी। गुलाब से जो तेल निकाला जाएगा, उसकी कीमत पांच लाख रुपए प्रति लीटर के आसपास होगी।
केंद्र सरकार के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिशनल एरोमेटिक प्लांट, लखनऊ की टीम ने चार दिन तक यहां शोध भी किया है। नोताड़ा भोपात में हुए इस शोध में यहां गुलाब से अच्छी किस्म का तेल निकलने का निष्कर्ष निकला है।

लखनऊ से पौधे मंगाकर किया रिसर्च
rose
शोध के लिए गुलाब के पौधे लखनऊ से मंगाए और फिर प्रोसेसिंग कर तेल निकालने की संभावनाओं पर शोध किया। बताया जा रहा है कि शोध के प्रारंभिक परिणाम काफी सकारात्मक है। विशेषज्ञों का मानना है कि यहां गुलाब की खेती के बाद फूलों से जो तेल निकलेगा वह उन्नत किस्म का होगा। हालांकि गुलाब की गुणवत्ता के लिए जो सैम्पल जांच के लिए भेजे है उनकी रिपोर्ट करीब 15 दिन में आएगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यहां गुलाब की खेती स्थानीय किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी।