फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Rohitashva Kumar Sharma expelled from the primary membership of BJP for a period of 6 years on the grounds of indiscipline

राजस्थान: रोहिताश्व कुमार शर्मा अनुशासनहीनता के आरोप में छह साल के लिए बीजेपी से निष्कासित

Sat, 17 Jul 2021 08:00 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 17 Jul 2021 08:00 PM IST
सार

राजस्थान में रोहिताश्व कुमार शर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में 6 साल के लिए बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan: Rohitashva Kumar Sharma expelled from the primary membership of BJP for a period of 6 years on the grounds of indiscipline
रोहिताश्व कुमार शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रोहिताश्व कुमार शर्मा को अनुशासन भंग करने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा के अनुसार शर्मा को पार्टी के विरोध में सार्वजनिक बयानबाजी करने के कारण पार्टी से छह साल के लिये निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व विधायक रोहिताश्व कुमार शर्मा को अनुशासन भंग करने का आरोप जांच में प्रमाणित पाए जाने पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले शर्मा को पार्टी विरोधी बयान देने के कारण पिछले महीने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। शर्मा ने कहा था कि पार्टी के प्रदेश नेता कार्यालय में बैठकर पार्टी चला रहे है और गांवों में नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने तीन सीटों पर मई में हुए उपचुनावों के परिणामों के लिए पार्टी के प्रदेश नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था। चुनाव परिणामों में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने दो सीटों पर विजय प्राप्त कर उन्हें बरकरार रखा था जबकि भाजपा ने केवल एक सीट पर विजय प्राप्त की थी।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed