{"_id":"5a4ddf624f1c1b5f078b47ad","slug":"rajasthan-red-alert-issue-for-this-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब इस नए वायरस के लिए रेड अलर्ट, तीन दिन में 85 पॉजिटिव, दो मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इस नए वायरस के लिए रेड अलर्ट, तीन दिन में 85 पॉजिटिव, दो मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं की हालत खराब है। बीते कुछ माह में डॉक्टरों की हड़ताल के साथ स्वाइन फ्लू भी राजस्थान के लोगों के लिए मौत का सबब बना है। हड़ताल से हाल ही में लोगों को राहत मिली है लेकिन स्वाइन फ्लू का नया वायरस अब मौत बनकर मंडरा रहा है।
सर्दी का प्रकोप बढ़ने के साथ स्वाइन फ्लू के मिशिगन वायरस का संक्रमण बढ़ गया है। जिसके कारण प्रदेश भर में बीते तीन दिन में 85 नए पॉजिटिव मिले है। साथ ही दो लोग मौत के मुंह में समा चुके है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इस नए वायरस को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सर्दी का प्रकोप बढ़ने के साथ स्वाइन फ्लू के मिशिगन वायरस का संक्रमण बढ़ गया है। जिसके कारण प्रदेश भर में बीते तीन दिन में 85 नए पॉजिटिव मिले है। साथ ही दो लोग मौत के मुंह में समा चुके है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इस नए वायरस को लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के कारण हो रही है मौत
स्वाइन फ्लू
गौरतलब है कि राजस्थान में बीते वर्ष भी स्वाइन फ्लू का खासा असर है। वर्ष 2017 में स्वाइन फ्लू के कारण 300 से ज्यादा मौते हुई थी। जबकि 3200 से अधिक लोगों स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मिले थे। स्वाइन फ्लू के कारण राजस्थान में मांडलगढ़ से भाजपा विधायक रही कीर्ति कुमारी का भी निधन हो गया था। साथ ही जयपुर में प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त करने आए सात से ज्यादा अधिकारी स्वाइन फ्लू से ग्रसित पाए गए थे।