फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan police arrest three government doctors

तीन हड़ताली डॉक्टर गिरफ्तार, पूरे प्रदेश में दी जा रही है दबिश, भूमिगत हुए डॉक्टर

Fri, 10 Nov 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 10 Nov 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan police arrest three government doctors
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
अड़ियल हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ सरकार एक्शन में आ गई है। राजस्थान में बीते चार दिनों से हड़ताल कर रहे चिकित्सकों की अब रेस्मा के तहत गिरफ्तारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन



राजस्थान पुलिस की विशेष टीमों ने आज भवानीमंडी से दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। जबकि राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के पदाधिकारी डॉ. जगदीश मोदी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ जयपुर, टोंक, बाड़मेर सहित दस से अधिक जिलों में डॉक्टरों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। सेवारत संघ से जुड़े पदाधिकारी सरकार की सख्ती के बाद भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार जयपुर में सोढ़ाला, बजाज नगर आदि स्थानों पर हड़ताली डॉक्टरों को गिरफ्तार करने के लिए 13 से अधिक जगह दबिश दी गई है, लेकिन संबंधित डॉक्टर पुलिस के हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बरत रही है सख्ती

Rajasthan police arrest three government doctors
कालीचरण सर्राफ
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ का कहना है कि​ वे स्वयं इस दबिश की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा है हड़ताली डॉक्टरों की मनमानी के आगे सरकार नहीं झुकेगी।

गौरतलब है विभिन्न मांगों के चलते बीते चार दिनों से दस हजार से अधिक डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं। इलाज नहीं मिलने के कारण राजस्थान के अलग-अलग जिलों में 15 से अधिक लोग दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed