{"_id":"5a34cc584f1c1bd9798c2e77","slug":"rajasthan-pali-chennai-inspector-s-periyapandiyan-police-arrested-three-for-cooperating-in-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या केस में मुख्य आरोपी के तीन रिश्तेदार अरेस्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन्नई पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या केस में मुख्य आरोपी के तीन रिश्तेदार अरेस्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
चेन्नई पुलिस के शहीद इंस्पेक्टर एस.पेरियापंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई पुलिस के इंस्पेक्टर पेरियापंडियन की उन्हीं की सर्विस रिवॉल्वर से राजस्थान के जैतारण में हत्या करने का मुख्य आरोपी चार दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर है। पाली पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नाथूराम जाट के परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार नाथूराम का रिश्तेदार तेजराम जाट उसकी पत्नी विद्यारानी और दंपति की बेटी सुबना घटना वाले दिन मौका ए वारदात पर मौजूद थे। आरोप है कि जब चेन्नई पुलिस नाथूराम को गिरफ्तार करने पहुंची तो उस पर इन लोगों ने पथराव किया।
पाली जिला एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि इन तीनों पर राजकीय कार्य में बाधा डालने और पेरियापंडियन की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी। पाली पुलिस का दावा है कि वारदात वाले दिन घटनास्थल पर करीब 7—8 लोग मौजूद थे जिन्होनें आरोपी को फरार होने में मदद की थी।

एफएसएल जांच से ही चलेगा पता इंस्पेक्टर को कैसे लगी गोली
फायरिंग
जयपुर से यहां पहुंची एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। उसके आधार पर पता लगाने कि कोशिश की जाएगी कि इंस्पेक्टर पेरियापंडियन को गोली कैसे लगी? क्योंकि पुलिस अभी इस बात पर पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है कि मुख्य आरोपी नाथूराम जाट ने इंस्पेक्टर पेरियापंडियन की सर्विस रिवॉल्वर निकालकर उनपर फायर कर दिया।
पुलिस ने आशंका जताई है कि नाथूराम और चेन्नई पुलिस के बीच हुई फायरिंग में पेरियापंडियन को गोली लगी होगी। हालांकि ये सभी बातें एफएसएल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस आरोपी नाथूराम जाट की तलाश कर रही है जिससे भी कोई खुलासा होने की उम्मीद है।