{"_id":"5a4c66304f1c1b4a018b5537","slug":"rajasthan-pak-civilian-illegally-entered-in-jaisalmer-air-force-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर सामने आयी पाक की नापाक करतूत, इस एयरफोर्स स्टेशन पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर सामने आयी पाक की नापाक करतूत, इस एयरफोर्स स्टेशन पर मचा हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 03 Jan 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
भारत-पाकिस्तान बार्डर पर राजस्थान के जैसलमेर में स्थित एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर मजदूरों के बीच एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को बुधवार को पकड़ लिया।
सुरक्षा के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण इस एयरफोर्स स्टेशन में सुबह करीब छह बजे हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जैसलमेर स्टेशन के मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मी मजदूरों की जांच कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को एक व्यक्ति पर संदेह हुआ। उसके कागजात देखे और पूछताछ की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया।

Trending Videos
पाकिस्तानी नागरिक है संदिग्ध
फाइल फोटो।
पूछताछ में इस व्यक्ति ने अपना नाम पुरखाराम भील बताया। उसने कहा कि वह पाक विस्थापित नागरिक है। युवक से पूछताछ जारी है। पुरखाराम के पास से श्रीगंगानगर में बना आधार कार्ड भी बरामद होने की भी बात सामने आई है। संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। वहीं स्टेशन के आसपास सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।