फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Nine Pakistani citizens got Indian citizenship in Jaipur

Rajasthan: लंबे इंतजार के बाद नौ पाकिस्तानी नागरिकों को मिली भारतीय नागरिकता, आंखों से छलके खुशी के आंसू

Mon, 05 Dec 2022 07:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Dec 2022 07:17 PM IST
सार

भारतीय नागरिकता की आस में दर-दर भटक रहे नौ पाक विस्थापितों की आंखों में उस वक्त आंसू आ गए, जब उन्हें नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे गए। जयपुर जिला कलक्ट्रेट में पाक विस्थापितों को सालों बाद भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे गए।

विज्ञापन
Rajasthan Nine Pakistani citizens got Indian citizenship in Jaipur
नौ लोगों की मिली भारतीय नागरिकता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरसों से भारत की नागरिकता की आस में दर-दर भटक रहे नौ पाक विस्थापितों की आंखों में आज यानी सोमवार को उस वक्त आंसू आ गए, जब जयपुर में उन्हें भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे गए। जयपुर जिला कलक्ट्रेट में सोमवार को 49 साल की गायत्री को कई सालों के इंतजार के बाद भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

विज्ञापन


बता दें कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर दक्षिण मोहम्मद अबूबक्र ने नौ पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपा। गायत्री के साथ ही दर्शनलाल (36), नसीबन (43), वाटूमल (66), डॉ. अशोक कुमार (59), कन्हैयालाल (48), जेवरलाल (48), संगीता बाई (34) और ज्ञानचंद (40) को भारतीय नागरिकता मिली।
विज्ञापन


जिला प्रशासन का आभार जताया...
नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने के बाद डॉ. अशोक कुमार ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हुआ है। आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं। वहीं, दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले कन्हैयालाल ने कहा, घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद न केवल उन्हें पहचान मिली है, बल्कि अब सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर दक्षिण मोहम्मद अबूबक्र ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर प्राथमिकता से नियमानुसार कार्रवाई कर प्रमाण-पत्र जारी करता है। ताकि आवेदक को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed