{"_id":"5a477c9a4f1c1b1f168b607d","slug":"rajasthan-news-a-tourist-injured-in-a-monkey-attack-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुल, डॉग के बाद अब टूरिस्ट पर 'मंकी अटैक' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुल, डॉग के बाद अब टूरिस्ट पर 'मंकी अटैक'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 30 Dec 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में सैलानी और बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूरिस्ट सीजन के चलते पिंकसिटी जयपुर गुलजार है। सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। साथ ही एक समस्या से टूरिस्ट और रूबरू हो रहे है और वह है एनीमल अटैक।
ताजा घटना विश्व प्रसिद्ध हवामहल की है। यहां पर बंदरों का आतंक है। बंदरों की इस धमा चौकड़ी के कारण एक टूरिस्ट की जान पर बन आई। एंट्री गेट के पास एक पुराना बैरियर लगा हुआ है। बरामदे की छत से एक बंदर ने बैरियर पर छलांग लगाई जिससे वह टूट गया और उसने एक टूरिस्ट को अपनी चपेट में ले लिया। लहूलुहान हालात में उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

जान गंवा चुका है टूरिस्ट
Dog
राजस्थान में टूरिस्ट पर एनीमल अटैक का यह पहला मामला नहीं है। शुक्रवार को नाहरगढ़ फोर्ट आए दो पर्यटकों पर डॉग ने अटैक कर दिया। इस दौरान उन्हें बचाने के लिए आए फोर्ट के स्टाफ राजेन्द्र को भी डॉग ने काट लिया।
इस मामले में हद तो तब हो गई जब डॉग को पकड़वाने के लिए जयपुर नगर निगम को फोन किया तो वहां से जवाब मिला कि सोमवार को आएंगे। इससे एक दिन पहले बृहस्पतिवार को भी जयपुर में ही एक टूरिस्ट पर डॉग ने हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया था।
इससे पहले नवंबर में जयपुर के चौड़ा रास्ता क्षेत्र में सांड के हमले में अर्जेंटिना निवासी जुआन की मौत हो गई थी। जुआन हॉलीवुड के फेमस ग्राफिक डिजाइनर थे। इस घटना में सरकार की किरकिरी तब और हुई थी जब जुआन को अस्पताल ले जाने के लिए कोई सरकारी एम्बूलेंस भी नहीं पहुंची थी। उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल की एम्बूलेंस से ले जाया गया था। लेकिन रास्ते में ही जुआान ने दम तोड़ दिया था।