फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Municipal Election: congress wins in 1197 wards and bjp 1140 in 20 districts

राजस्थान निकाय चुनाव: 20 जिलों के 1197 वार्डों में कांग्रेस तो 1140 पर भाजपा की जीत

Sun, 31 Jan 2021 07:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 31 Jan 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Municipal Election: congress wins in 1197 wards and bjp 1140 in 20 districts
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media

राजस्थान के 20 जिलों के 90 निकायों चुनाव के रविवार को आए नतीजों में सत्तारूढ़ कांग्रेस के 1197 वार्ड सदस्यों ने जीत दर्ज की है। वहीं विपक्षी भाजपा 1140 सीटों पर जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 90 स्थानीय निकायों के 3035 वार्ड में से 3034 वार्ड के परिणाम घोषित आ चुके हैं। इनमें से कांग्रेस ने 1197 वार्ड में जीत दर्ज की है। भाजपा ने 1140 वार्ड में और 634 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं 46 वार्ड में एनसीपी, 13 वार्ड में आरएलपी, तीन वार्ड में सीपीआई (एम) और एक पर बसपा के वार्ड सदस्य ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


इन 20 जिलों में हुए चुनाव
राज्य के 20 जिलों-अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर के 90 निकायों (एक नगर निगम, नौ नगर परिषदों और 80 नगर पालिकाओं) में गुरुवार को मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed