{"_id":"5a46341d4f1c1b4e718bbddb","slug":"rajasthan-mla-gave-a-big-statement-about-pm-narendra-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बयानों से सुर्खियों में रहने वाले इस MLA ने पीएम मोदी को बताया कृष्ण का अवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयानों से सुर्खियों में रहने वाले इस MLA ने पीएम मोदी को बताया कृष्ण का अवतार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 30 Dec 2017 08:16 AM IST
विज्ञापन
narendra modi
अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान कृष्ण से की है।
अलवर के रामगढ़ के विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मोदी वर्ष 2019 के बाद आने वाले दस साल और देश के प्रधानमंत्री बने रहेंगे। ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई है कि लोक सभा चुनाव 2019 में फिर मोदी की सरकार बनेगा।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भगवान कृष्ण के अवतार हैं। वे अनूठे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं। लोग नरेंद्र मोदी को अभी पहचान नहीं पा रहे हैं, लेकिन समय के साथ ही चीजें स्पष्ट होगी और उसके बाद सब साफ हो जाएगा।

Trending Videos
निशाने पर रहा नेहरू परिवार
gyandev ahuja
उन्होंने मोदी तारीफ करने के साथ ही आहूजा ने कांग्रेस और नेहरू परिवार पर सवाल दागे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेहरू परिवार वंशवाद को बढ़ावा देता है, जबकि मोदी ने अपने परिवार के किसी सदस्य को बढ़ावा नहीं दिया।
गौरतलब है कि ज्ञानदेव आहूजा अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले कई बयान दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कथित गो-तस्करी करने वालों को लेकर बयान दिया था। उन्होने कहा था कि गो-तस्करी करने वालों की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा था कि गो-तस्करी करोगे, गो-कशी करोगे, तो ऐसे ही मरोगे।