फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Minority Morcha commented on Mallikarjun Kharge statement against Muslims

Politics: खरगे के बयान पर भड़का अल्पसंख्यक मोर्चा, कहा- राजस्थान में पैर नहीं रखने देंगे, पुतला भी जलाएंगे

Fri, 14 Oct 2022 09:10 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Oct 2022 09:10 AM IST
सार

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खरगे के भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑफिस में दिए बयान 'बकरीद पर बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे' पर बवाल मच गया है। बीजेपी ने बयान को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद से नामांकन वापस लेने और अध्यक्ष नहीं बनाने की मांग उठाई।

विज्ञापन
Rajasthan Minority Morcha commented on Mallikarjun Kharge statement against Muslims
प्रदेशाध्यक्ष एम सादिक खान सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एम सादिक खान ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय जयपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा, 12 अक्टूबर को भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से दिए गए बनाय 'बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे' मुस्लिम समाज और देश के बहुसंख्यक समाज को झकझोर देने वाला है। हमेशा बीजेपी को साम्प्रदायिक्ता के मुद्दों पर कटघरे में खड़ी करने वाली कांग्रेस बताए कि उनके वरिष्ठ नेता ने इस तरीके का बयान क्यों दिया?

विज्ञापन


एम सादिक खान ने कहा, ये लोग जहां भी जाते हैं अपनी सुविधानुसार सत्ता पाने के लिए बयान देते रहते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के भावी प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खरगे को पता होना चाहिए कि मोहर्रम में नाचते नहीं, बल्कि हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की तरफ से दी गई शहादत (कुर्बानी) को लेकर शहादत दिवस के रूप में इस दिन को मनाया जाता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह खुशी का नहीं, बल्कि गम का मौका है और इस दिन रोजा भी रखा जाता है। उन्होंने कहा, कांग्रेस बीते 75 साल में वैसे भी अल्पसंख्यक समाज के विकास, शिक्षा और अन्य कामों को लेकर कोई ठोस कार्य नहीं किया। खरगे इस तरीके के बयान देकर हमारी धार्मिक भावनाओं से साथ खेलने का कार्य कर रहे हैं। वहीं, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह ने भी मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की कड़े शब्दों में निन्दा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती ने कहा, खरगे और पूरी कांग्रेस पार्टी जब तक इस बयान पर मांफी नहीं मांगेगी, तब तक खरगे को राजस्थान की पावन धरती पर कदम नहीं रखने देंगे। बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा 16-17 अक्टूबर को प्रदेशभर में मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed