फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan leaders expressed grief over the death of PM Modi's mother

Jaipur: प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन ने ली अंतिम सांस, मुख्यमंत्री गहलोत समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

Fri, 30 Dec 2022 10:07 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याग्निक Updated Fri, 30 Dec 2022 10:07 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री राजे समेत तमाम नेताओं ने ट्वीट कर संवेदना प्रकट की है। प्रधानमंत्री की मां ने आज 30 दिसंबर की सुबह 3:30 बजे आखिरी सांस ली।

विज्ञापन
Rajasthan leaders expressed grief over the death of PM Modi's mother
प्रधानमंत्री की मां हीराबेन का निधन - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीरा बा के अंतिम संस्कार में शामिल होने गुजरात पहुंचे हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कैलाश चौधरी ने ट्वीट कर पीएम मोदी की मांग के निधन पर दुख जताया है। साथ ही शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन


शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी हीराबेन के निधन का समाचार दुखद है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें। दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विज्ञापन


दु:ख की इस घड़ी में हम सब आपके साथ
बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माताजी हीराबेन का निधन अत्यंत दु:खद है। एक संतान के लिए इससे बड़ा आघात दूसरा नहीं हो सकता। दु:ख की इस घड़ी में मोदीजी हम सब आपके साथ हैं। परम पिता परमेश्वर दिवंगत की पुण्य आत्मा को परम शांति और प्रधानमंत्री सहित सभी शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रधान करें। ऊँ शांति: शांति: शांति: ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी राजस्थान परिवार की तरफ से मां को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 
बीजेपी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा- माननीय प्रधानमंत्री जी, मां..शब्द में ही जैसे सृष्टि समाई है। वो दैविक शक्ति स्वरूपा होती है। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान परिवार और प्रदेश की जनता की तरफ से मां को भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि।

ईश्वर श्रद्धेय माताजी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने कहा- प्रधानमंत्री की पूज्यनीय माताजी हीराबेन जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि श्रद्धेय माताजी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक की इस घड़ी में प्रधानमंत्री, परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें। ऊँ शांति : ।

परिवार को एकसूत्र में बांधे रखने वाली मां का परिवार में सर्वोच्च स्थान
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माताजी हीराबेन जी के निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। परिवार को एकसूत्र में बांधे रखने वाली एक मां का परिवार में सर्वोच्च स्थान होता है। जिनके निधन से उत्पन्न रिक्तता को भर पाना असंभव है। उनका त्यागपूर्ण तपस्वी जीवन सदैव हमारी स्मृतियों में रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार को दु:ख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें। ऊँ शांति :।

सभी जननियों के लिए एक प्रेरणा
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- आदरणीय प्रधानमंत्री जी, सादगी की प्रतिमूर्ति मां हीरा बा को हम सब भारतीयों का नमन है। नमन है उस जननी को जो सभी जननियों के लिए एक प्रेरणा हैं। उस निष्काम कर्मयोगी मां के चरणों में शत शत नमन। ऊँ शांति।

यह वर्ष समाप्ति से पहले की भीषण क्षति है
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा- मां में पूरी सृष्टि है, मां के समान कोई नहीं। एक शताब्दी, एक युग का आज ईश्वर के चरणों में विराम हो गया। भात को देश के रक्षक के रूप में सच्चा सिपाही देने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी हीराबा के निधान की सूचना यह वर्ष समाप्ति से पहले की भीषण क्षति है।

 
शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम
अपनी मां के निधन पर पीएम मोदी ने दु:ख जताते हुए ट्वीट कर लिखा- "शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला, तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि - काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed