{"_id":"5a609e104f1c1b74268b50b4","slug":"rajasthan-jhunjhunu-indian-army-martyr-given-homage-for-the-last-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की धरती से नम आंखों के साथ एक और लाडले को दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की धरती से नम आंखों के साथ एक और लाडले को दी गई अंतिम विदाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 Jan 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
सैन्य सम्मान के साथ शहीद को किया गया सुपुर्द ए खाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों की धरती कहे जाने वाले राजस्थान के झुंझुनूं जिले से आज एक और लाडले को नम आंखो से अंतिम विदाई दी गई। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में देश की सेवा करते हुए शहीद हुए झुंझुनूं जिले के खेतड़ी इलाके के ताल गांव निवासी शहीद शमशाद खान को आज सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
इस दौरान उनके 12 साल के बेटे ने सेना में जाकर देश की रक्षा करने का संकल्प लिया तो लोगों ने देशभक्ति के नारे लगा कर आसमान गुंजा दिया। इससे पहले शहीद के घर से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई तो वीरांगना नेक बानो और परिजन बिलख पड़े जिन्हें देखकर दूसरों की भी आंखें भर आईं।
सेना की ओर से आए अधिकारियों ने उनकी पार्थिव देह पर पुष्प चक्र चढ़ाए वहीं सेना के जवानों ने हवाई फायर कर उनको सलामी दी। इसके बाद तिरंगे में लिपटे उनकी देह को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में खेतड़ी विधायक पूरणमल सैनी, एडीएम मनीराम बगड़िया,एसडीएम संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार, डीएसपी वीरेन्द्र मीणा सहित अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शामिल होकर अंतिम विदाई दी।

पूरा परिवार देश सेवा को समर्पित
शहीद की अंतिम यात्रा
शहीद शमशाद खान का पूरा परिवार देश के रक्षा को समर्पित है। उनके दिवंगत पिता हमीद खान ने राजस्थान पुलिस में सेवाएं दी थी। उनके बड़े भाई अमीर अली और फयाज खान ने भी सेना में रह कर देश की सेवा की सेवानिवृत्त होकर परिवार में देश सेवा का जज्बा भर रहे है।
शहीद शमशाद खान के छोटे भाई वर्तमान में राजस्थान पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर सेवाएं दे रहे है। शहीद का बड़ा बेटा सुफियान सातवीं कक्षा में पढ़ रहा है और पिता की तरह सेना में जाकर देश की रक्षा करना चाहता है।